एंड्राइड मोबाइल में सॉफ्टवेयर कैसे डाले इन हिंदी

एंड्राइड मोबाइल में सॉफ्टवेयर कैसे डाले इन हिंदी

इस पोस्ट में  हम जानेगे मोबाइल में software कैसे डाले

आज के इस डिजिटल समय में बढ़ते smartphones के साथ साथ smartphones से जुड़ी तकनीकी ख़राबी की समस्याएँ भी बढ़ती जा रही है। अक्सर हमारे smartphone में old software और hang होने की समस्याएँ आती रहती है। इन्ही प्रॉबलम्स के कारण हमें अपना फ़ोन repair करवाने के लिए देना पड़ जाता है जिससे दुकान वाला software change करने के नाम पर आपसे ज़्यादा पैसे ले लेता है। अगर इस प्रॉब्लम को ठीक करना है तो इसका सीधा तरीका है कि आप ख़ुद ही software change कर लें । इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और आपका फ़ोन भी ठीक हो जायेगा।

अगर आपके mobile या smartphones का भी software ख़राब हो गया है या पुराना हो गया है। तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं है आप अपने mobile का software ख़ुद ही बदल सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको mobile और smartphones के softwares change और update करने के बारे में बाताएंगे।


Mobile में software डालने के लिए कुछ बेहद ज़रूरी चीज़े-

  1. Mobile या smartphone में software डालने के लिए पहली सबसे ज़रूरी है कि आपके पास Laptop या PC होना चाहिए। क्योंकि आप इसी की मदद से ही software अपने phone में डालेंगे।
  2. USB cable होना चाहिए जिससे आप mobile और PC को connect कर सकें।
  3. आपके पास आपके phone के model का stock Rom Firmware flash file होना चाहिए। जिसे आप google से भी download कर सकते हैं।
  4. आपके computer में Android USB driver होना चाहिए, इसकी मदद से आपका computer आपके phone के बारे में पहचान पायेगा।
  5. आपके कंप्यूटर में SP flash tool भी होना चाहिए इसे भी आप google से download कर सकते हैं।
  6. आपके कंप्यूटर में हाई स्पीड data connection होना चाहिए।
अगर आप के पास ये सभी चीज़े हैं तब आप mobile में software डाल सकते हैं। ध्यान रखिए ये तरीका आप सिर्फ़ उन mobiles में इस्तेमाल करें , जिसका software ख़राब हो चुका है। क्योंकि आपको mobile में नया software डालने के लिए mobile का डाटा delete करना होगा। जिससे आप अपने mobile को flash कर पाएंगे यानि कि अपने mobile में पुराने software की जगह नया software डाल पाएंगे।

Mobile में software डालने का तरीका

Mobile में software डालने के लिए नीचे दिए गए steps को ध्यान से step by step फॉलो करें।

1. SP flash tool अपने कंप्यूटर में download और install करें-

आपको अपने computer में SP flash tool download करना होगा जिसकी हेल्प से आप अपने mobile को flash कर पाएंगे। flash करने का मतलब है कि mobile में पुराने की जगह नया सॉफ्टवेयर install करना।

2. Android USB driver डाउनलोड करके install करें-

flash tool डाउनलोड करने के बाद आपको अपने कंप्यूटर में अपने फ़ोन की ब्रांड के आधार पर Android USB driver डाउनलोड करके install करना होगा। ये आपके mobile phone को पहचानने का काम करेगा की आपके पास कौन से model का फ़ोन है।

3. कंप्यूटर में stock ROM firmware flash file डाउनलोड करें-

ये Stock Rom firmware flash file वही नया software है जिसे आपको अपने mobile में install करना है। ये Stock Rom फाइल आपको अपने फ़ोन की ब्रांड के आधार पर download करना होगा। मान लीजिए की आपके पास Samsung J7 है तो आपको गूगल पर Stock Rom download for Samsung J7 को search करके डाउनलोड लिंक मिलते ही उसे डाउनलोड कर लेना है। फाइल zip में होगी तो उसे extract करके unzip कर लेना है।

4. Sim और मेमोरी कार्ड बहार निकाले

इन steps के बाद आपको अपने mobile phone से सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल देना है, जिससे उनमें saved डाटा सुरक्षित रहे।

5. फ़ोन को कंप्यूटर से connect करे

इसके बाद USB cable की मदद से mobile phone को computer से connect करें|

6. SP flash tool को open करें

अपने कंप्यूटर से SP flash tool को open करें, वहाँ Download टैब पर क्लिक करें । आपको यहाँ अपनी Stock Rom फाइल को ढूंढना है।

7. Stock Rom फाइल को ढूढ़े

Stock Rom फाइल को ढूंढने के बाद आपको यहाँ Scatter loading पर click करना होगा। जिसके तुरंत बाद एक window खुलेगा , उसमें आप अपने Stock Rom फाइल को open करके firmware पर क्लिक करें।

8. Android Sacter को खोले

Firmware फाइल खुलने के बाद वहाँ Android Sacter नाम की फाइल को select करके open करें।

9. files डाउनलोड करे 

Android scatter फाइल open हो जाने के बाद ग्रीन कलर के डाउनलोड सिम्बल पर क्लिक करें।

10. Download सिम्बल पर क्लिक करे 

Download सिम्बल पर क्लिक करते ही एक popup window खुलेगा जिसमे एक downloading प्रोसेस दिखायेगा। उसके 100% पूरा होते ही फ़िर से 0% दिखाने लगेगा। तुरंत ही अपने फ़ोन की बैटरी निकालकर फिर से लगाएं। बैटरी लगाते ही flashing प्रोसेस शुरू हो जायेगा और आपके mobile में software install होने लगेगा।

11. Software update complete 

Mobile में सॉफ्टवेयर install होते ही आपके mobile प्रोसेस process complete होने का ग्रीन सिग्नल दिखायी देगा। जिसका मतलब है आपका mobile flash हो चुका है और आपके mobile में नया सॉफ्टवेयर डल गया है।

इस तरह से आप बिना किसी पैसे ख़र्च किये अपने mobile को flash कर सकते हो या फ़िर कहे तो आप अपने mobile में नया software डाल सकते हो।

Conclusion

आज हमने आपको बहुत ही साधारण भाषा में बताया कि Mobile में software कैसे डालें? , Mobile में software डालने के लिए ज़रूरी चीज़े और mobile में software डालने के लिए प्रोसेस को step by step बताया है। हमने आपको mobile में software डालने के लिए अपडेटेड जानकारी दी जो आपके लिए उपयोगी साबित होगी। मैं आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

Virus full form in Hindi – Virus क्या है और कैसे काम करता है?

Virus full form in Hindi – Virus क्या है और कैसे काम करता है?








Related image

VIRUS full form – Vital Information Resources under Siege

क्या आपका कंप्यूटर बहुत धीमा चल रहा है? क्या आपको किसी भी साफ्टवेयर को खोलने में बहुत समय लग रहा है? अगर जवाब हां में है तो समझ जाइए कि उसमें वायरस यानी VIRUS ने पंजा मार दिया है। इसने उसकी मेमोरी और सीपीयू के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऐसे में कंप्यूटर शुरू होने और इंटरनेट एक्सप्लोरर पर वेब पेज खुलने में देर लगती है। आज हम आपको VIRUS क्या है, Virus full form in Hindi, इससे किस तरह का नुकसान होता है, इससे कैसे बचा जा सकता है? आदि बिंदुओं पर अहम जानकारी प्रदान करेंगे-

VIRUS full form in Hindi

VIRUS की फुल फार्म – Vital Information Resources under Siege

VIRUS in Hindi – वाइटल इनफार्मेशन रिसोर्सेज अंडर सीज
वायरस दरअसल, कंप्यूटर में छोटे- छोटे प्रोग्राम होते है। यह आटो संचालित होते हैं, जो कंप्यूटर में प्रवेश करके इसकी कार्यप्रणाली को प्रभावित कर देते हैं। इसके डाटा को नुकसान पहुंचाते हैं। डाटा मिटाते हैं या उसे खराब कर देते हैं।

VIRUS कैसे काम करता है?

VIRUS हार्ड डिस्क के बूट सेक्टर में प्रवेश कर के हार्ड डिस्क की स्पीड को कम कर देता है। यह प्रोग्राम चलने से भी रोक देता है। दरअसल, यह कंप्यूटर के बूट से अपने को कनेक्ट कर लेता है और कंप्यूटर जितनी बार बूट करता है वायरस उतना ही अधिक फैलता है।

VIRUS कैसे फैलता है?

कंप्यूटर में VIRUS फैलने के कई कारण हो सकते हैं। संक्रमित फ्लापी डिस्क , संक्रमित सीडी या संक्रमित पेन ड्राइव आदि वायरस फ़ैलाने में मददगार हैं। इसके अलावा ई-मेल , गेम , इंटरनेट फाइलों द्वारा भी वायरस कंप्यूटर में फ़ैल सकता है।

VIRUS के नुक्सान

कुछ ऐसे VIRUS भी होते हैं, जो काफी समय बाद भी आपके डाटा और प्रोग्राम को नुकसान पंहुचा सकते हैं। किसी भी प्रोग्राम से जुड़ा वायरस तब तक एक्टिव नहीं होता जब तक उसे चलाया न जाए।  वायरस जब एक्टिव होता है तो कंप्यूटर मेमोरी में अपने को जोड़ लेता है और अपना असर फैलाने लगता है।

VIRUS के असर

VIRUS कई तरीके से असर करता है। मसलन प्रोग्राम वायरस प्रोग्राम फ़ाइल को प्रभावित करता है। बूट वायरस बूट रिकार्ड, पार्टीशन और एलोकेशन टेबल को प्रभावित करता है।

VIRUS को कैसे पहचाने या ढूढ़े?

VIRUS को पहचानना आसान है। वायरस इन्फेक्शन के गंभीर रूप लेने से पहले कंप्यूटर में संकेत दिखाई देते हैं। मसलन कंप्यूटर धीमा हो जाता है या ब्राउजर सेटिंग में बदलाव हो जाता है। मान लीजिए  आपके ब्राउजर का होमपेज अपने आप बदल गया है तो यह आपके कंप्यूटर पर स्पाईवेयर का हमला हो सकता है। होमपेज उस वेबसाइट या वेब पेज को कहते हैं, जो इंटरनेट ब्राउजर को चालू करने पर अपने आप खुलता है। दरअसल, आमतौर पर हम टूल्स मेन्यू में जाकर अपना होमपेज सेट करते हैं। हमला कर चुका स्पाईवेयर हमें किसी खास वेबसाइट पर ले जाने के लिए इसे बदल देता है। VIRUSके और भी लक्षण हैं। मसलन कंप्यूटर का बार-बार जाम या अचानक हैंग हो जाना। इंटरनेट ब्राउजर को चालू करते ही उसमें एक के बाद एक कई तरह की पॉप अप विंडोज खुलने लगना। बगैर कोई साफ्टवेयर इंस्टाल किए अजीब-अजीब आइकन बनना। या कुछ इस तरह के फोल्डर बन जाना, जिन्हें अापने नहीं बनाया। इन्हें डिलीट करने के बाद भी यह फिर से शो करने लगते हैं। इस तरह वायरल की पहचान आसानी से हो सकती है। इसके लिए एक बेहतरीन एंटी वायरस अपने पास जरूर रखें।

वायरस पोस्ट पर हमारी राय

इस पोस्ट में हम ने जाना की VIRUS क्या है, कैसे काम करता है इससे कैसे बचे और VIRUS full form In Hindi. हमे comment में बताये की आपको ये पोस्ट कैसी लगी. कोई सवाल हो तो ज़रूर पूछे.

What Is Internet - इंटरनेट क्या है और इसकी 9 ज़रूरी जानकारिया - All Info Hindi Me



इंटरनेट आज कल की ज़िन्दगी का बहुत ज़रूरी हिस्सा बन चूका है, आपको टिकट बुक करना है, न्यूज़ पढ़नी है या फिर कुछ जानकारी चाहिए तो आप सीधा इंटरनेट से connect होते है. और जो भी काम है बो कुछ मिनटों में कर सकते है.
इंटरनेट ने हमारी ज़िन्दगी को आसान बनाया है और हमारे कामो को तेज़ी से करने की सुविधा दी है.
पर क्या आपने कभी सोचा है की इंटरनेट क्या है और ये कैसे काम करता है?
इंटरनेट के फायदे तो आप सभी को पता होंगे, पर आज हम बात करेंगे इंटरनेट की शुरुआत से लेकर इंटरनेट के वो बनने तक जिस रूप में आज हम इसे देखते है.

इंटरनेट क्या है?

इंटरनेट एक global नेटवर्क है जो बहुत सारे computer और Electronic device से जुड़ा हुआ है.
इंटरनेट की मदद से आप किसी भी जानकारी को ढूंढ सकते है, किसी से भी बाते कर सकते है. आप कोई भी डाटा कहि भी भेज सकते है और मांगा सकते है.
इंटरनेट इतने devices से connect है की उसको काफी बार network का network भी बोला जाता है.
इंटरनेट हमे सुविधा देता है की हम अपने कमरे में बैठे बैठे दुनिया के किसी भी कोने से कुछ भी खरीद सकते है या किसी से भी बात कर सकते है.

इंटरनेट की history 

इंटरनेट की शुरुआत 1969 में US के Deference department ने की थी. तब इसको Advanced Research Project Agency या arpanet बोला जाता था. arpanet या इंटरनेट को उन्होंने war के समय में बहुत जल्दी department के अंदर communicate करने के लिए बनाया था.
धीरे धीरे कंप्यूटर universities के अंदर लगने शुरू हो गए और arpanet का इस्तेमाल military के साथ साथ Scientific project में भी होने लगा.
ऐसे ही science के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल commercially होने लगा और धीरे धीरे आम लोगो की पहुंच में आ गया.
बस एक communication की device से arpanet ने आज इंटरनेट का रूप ले लिया है, जो आज हमारी सारी परेशानी का हल ढूढ़ने में हमारी मदद करता है.
आज हम इंटरनेट पर telephone लाइन से, Modem से, मोबाइल से या इंटरनेट से connect होने वाली electronic device से connect हो सकते है. और इंटरनेट पर जमा जानकारियों में से किसी के बारे में कुछ भी पढ़ सकते है.

इंटरनेट के फायदे

इंटरनेट के फायदे आज कल हर field में देखने को मिल जाते है. आपको movie देखनी हो या news पढ़नी हो, Ticket बुक करना हो या कुछ जानकारी चाहिए सब कुछ के लिए आप इंटरनेट का ही इस्तेमाल करते है.
नीचे हम इंटरनेट के कुछ खास फायदे लिख रहे है जो आजकल सबके काम आते है.

1. जानकारिया ढूंढ़ना

इंटरनेट पर आपको कुछ भी ढूँढना हो तो बस गूगल पर जाइये और search करिये. आपको कुछ ही सेकंड के अंदर जो जानकारी चाहिए वो मिल जाएगी.

2. Videos देखना या music सुनना

आप इंटरनेट पर कोई भी गाना सुन सकते है या videos देख सकते है.

3. Message send करना

बहुत सी ऐसी services है जैसे की ईमेल, Skype या फिर Chat application जिस की मदद से हम किसी को कभी भी बिना कोई पैसे खर्च किये मैसेज कर सकते है.

4. टिकट book करना या bill जमा करना.

आपको रेल का टिकट बुक करना हो या बिजली का बिल जमा करना हो. सब कुछ आप अब बस इंटरनेट से कर सकते है.
आपको अब किसी लाइन में लग कर घंटो बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है बस इंटरनेट खोलिये और आपका काम हो जाएगा.

5. Social networking

आप कहि घूमने गए और उसके फोटोज आपको अपने relative को दिखाने है या किसी से दोस्ती करनी है तो इन सबके लिए Social networking वेबसाइट जैसे की फेसबुक, Twitter, Instagram या गूगल+ available है. बस इन पर profile बनाइये और अपने दोस्तों से online connect हो जाइये.

6. सामान खरीदने के लिए

आपको कुछ भी खरीदना हो तो उसके लिए बहुत सारी E-Commerce वेबसाइट है जैसे की amazon और flipkart, इन वेबसाइट से कुछ भी खरीदिये और ये आपका सामान आपके घर पर पंहुचा के जाएगे और पैसे भी अपने घर आकर लेंगे.
अगर आपको पुराना सामान खरीदना या बेचना है तो इस के लिए भी वेबसाइट जैसे OLX या Quikr है.

इंटरनेट के बारे में कुछ रोचक जानकारिया

  1. YouTube पर सबसे पहली video April 23, 2005 को अपलोड हुई थी.
  2. इंटरनेट की सबसे पहली फोटो ये है.

3. दुनिया की सबसे पहली वेबसाइट अभी भी चालू है जो ये है.
4. Youtube पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाली वीडियो “Gangnam Style” by Psy है.
5. सबसे पहला ईमेल 1971 में सेंड हुआ था.
6. गूगल 2004 में ऐसा दिखता था
7. फेसबुक 2004 में ऐसा दिखता था
8. amazon के logo का मतलब है की आप A से लेकर Z तक सब कुछ amazon पर खरीद सकते है.आप इसके तीर पर ध्यान दीजिये.

इंटरनेट क्या है पोस्ट पर हमारी राय

आपको इंटरनेट के बारे में काफी वक़्त से पता था, पर हमे लगता है की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको ये जानने में मदद मिली होगी की इंटरनेट क्या है और कैसे हमारी ज़िन्दगी को आसान बना रहा है.
इंटरनेट एक ऐसी field है जो रोज़ बदलता है यह सब के लिए कुछ न कुछ है.
आपको किसी से connect होना है तो फेसबुक है, videos देखनी है तो Youtube है, photos देखने है तो Instagram है किसी से बाते करनी है तो Whatsapp है और कैसी भी जानकारी चाहिए तो गूगल है.
इंटरनेट पर सब कुछ है बस आपको देखना है की आप इस से क्या फ़ायदा उठा पाते है.
आप चाहे तो comment में बता सकते है की इंटरनेट आपके किस काम आता है.

 

 

How To Do Business | बिजनेस कैसे करे – बिज़नेस करने का तरीका जाने हिंदी में | All Info Hindi Me

How To Do Business | बिजनेस कैसे करे – बिज़नेस करने का तरीका जाने हिंदी में | All Info Hindi Me

 

बिजनेस कैसे करे

अपना काम करना सबकी खवाहिश होती है,
Job करने वाले भी कभी न कभी सोचते है की अगर इतनी मेहनत उन्होंने अपने बिज़नेस में की होती तो आज उनको ज़्यादा फ़ायदा होता है.
जहाँ एक तरफ आपको बिज़नेस करने में आज़ादी रहती है, व्ही अगर आपका काम अच्छा चलता है तो आप जॉब से ज़्यादा अच्छे पैसे भी कमा सकते है.
अपना काम शुरू करने से पहले जान ले की बिज़नेस मेहनत मांगता है.
बिज़नेस करने की वजह जो भी हो , पर उसे कामयाब बनाने के लिए पैसे, Ideas, मेहनत और सब्र चारो चीज़ो की बहुत ज़रूरत होती है.
पर:
बिज़नेस करने से पहले ये जानना ज़रूरी है बिज़नेस कैसे करे?
तो आज हम इसी बारे में बात करते है.

बिजनेस कैसे करे जाने हिंदी में

 

“हर बिज़नेस का मकसद किसी product या service को बेचना होता है”

बिज़नेस शुरू करने के लिए, उस product ता service के अलावा भी बहुत सी चीज़ो की ज़रूरत होती है. जैसे की ideas, investment, legal document, location आदि.
हम छोटा सा बिज़नेस करे या बड़ी कोई कंपनी खोले, इन सब की requirement सब हर काम में होती है.
तो पहले business में ज़रूरत पढ़ने वाली चीज़ो की ही बात करते है.

1. Reason

आप business करना चाहते है ये अच्छी बात है.
पर:
आप business करना क्यों चाहते है.
इसके पीछे आपकी सोच क्या है ?
क्या आपके पास कोई unique idea है?
क्या आपके पास जॉब का काफी experience है?
आपके पास अच्छा पैसा है?
अगर आप अपने business करने का reason समझ पाए तो आपको business की शुरुआत करना आसान होगा .
जैसे की:
अगर आपके पास unique idea है तो आप investment हासिल करने की कोशिश कर सकते है.
अगर आपके पास job का अच्छा experience है तो आप उसी field में बिज़नेस भी कर सकते है.
अगर आपके पास अच्छा पैसा है तो पहले कुछ पैसा लगा कर experience ले फिर बड़े पैमाने पर बिज़नेस बढ़ाये.

2. Business Ideas

पहले वक़्त था जब business करने के लिए पैसे की ज़रूरत होती है.
आज ideas की ज़रूरत है.
आपके पास अच्छा idea होना चाहिए, पैसे लगाने वाले आपको हर जगह मिल जाएगे.
आजकल अपने काम में कामयाब होने के लिए दो ही ज़रूरत है.
पहले अच्छा सा idea होना.
दूसरे उस idea पर मेहनत करना और उस को सही से apply करना.

3.बिज़नेस टाइप

जैसा की मेने आपको ऊपर बताया की बिज़नेस का मकसद किसी प्रोडक्ट या सर्विस को बेचना होता है.
अब आप ये सोचे की आप जिस प्रोडक्ट को बेचेंगे, उस product को हुद बनायगे या wholesale में खरीदेंगे.
या फिर दूसरा ऑप्शन है की आप कोई service देंगे जैसे tourism company.
किसी प्रोडक्ट को बनाने के लिए अच्छी investment और resources की ज़रूरत होती है.
व्ही किसी service को देने के लिए काबिल लोगो की ज़रूरत है.
अगर आप wholesale में सामन खरीद कर आगे बेचेंगे, तो आपको इतने investment की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

4. Business stretegy

अब आपको ये देखना है की आपके बिज़नेस का तरीका क्या होगा. आपको एक स्ट्रेटेजी बनानी होगी. जिस से आप अपने product या सर्विस को दूसरे से बेहतर प्रदान कर सके.
आज कल competition बहुत है. ऐसे में अपने business को कामयाब करने के किये आपको अपने बिज़नेस को दुसरो से अलग और बेहतर बनाने की ज़रूरत है.
आपकी business स्ट्रेटेजी की कोशिश होगी की आप अपने प्रोडक्ट को दूसरे से बेहतर या सस्ता बेच सके .

5. Location

आपके बिज़नेस की लोकेशन अच्छी होनी बहुत ज़रूरी है.
अगर आपका business ऑनलाइन है जैसे की e-commerce या blog तो आपको जगह से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता.
पर:
अगर आपका काम offline है तो आपके business की कामयाबी आपके location पर बहुत depend करती है.
आपके प्रोडक्ट की demand जहाँ ज़्यादा है अगर व्ही अपने business शुरू किया तो पहले दिन से ही profit कमा सकते है.
और अगर आपने किसी खली जगह पर काम शुरू किया जहाँ आपके business की डेमेन्ट नहीं है तो आपका काम चलना भी मुश्किल है.

6. Finance

कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता .
तो आपको शरू से ही हिसाब बना कर चलना है की आपको कितने पैसे की ज़रूरत पढ़ने वाली है.
अपने खर्चे को आप 2 part में divide कर सकते है.
1 . Asset – ये वो खर्चा है जो business के शुरू में आपको लगाना होगा.
आपको business करने के लिए जो जगह और सामान चाहिए उसका खर्चा, जो आपको एक बार देना है.
2 .Expenditure – ये वो खर्चा है जो हर महीने आपको देना होगा. जैसे की लोगो की तन्खा, monthly बिल, अगर जगह किराये पर है तो हर महीने का किराया.

7. Legal Document

आपको जो business करना है वो किस टाइप का है. single person है, partnership है या private limited company है.
सभी के लिए अलग अलग document की ज़रूरत है.इसके लिए आप किसी वकील या C.A से मिले वो आपको पूरी जानकारी देंगे.
पहले ये document कम्पलीट करे, फिर अपना बिज़नेस शुरू करे.

8. मार्किट research

जब आप अपना प्रोडक्ट चुन ले तो मार्किट resarch करे. कौन उस field में सबसे अच्छा product दे रहा है, कहाँ से ला रहा है, कितने का बेच रहा है, कहाँ बेच रहा है और बीच में कितना मार्जिन रखता है.
इसके लिए आप online या ऑफलाइन दोनों की मदद ले.
Internet पर ढूढ़े की आपके product की कितनी demand है, लोगो से मिले उन से समझे की वो आपके काम के बारे में क्या सोचते है.

9. Business को शुरू करे

जब आप के पास document आ जाए, आपका product और location त्यार हो जाए तो अपने business को शुरू करे.
अभी तक जो हमने किया वो आसान काम था असली सवाल अब शुरू होता है की business kaise banaye.
इसे से पहले के सारे काम तो कोई भी आपको बता देगा.
पर:
एक बार business शुरू हो जाए, उसके बाद काम को आगे बढ़ाना आपकी ज़िम्मेदारी है. लोग आपके product को खरीदने नहीं आएगे.
आपको लोगो को बुलाना होगा.
इसके लिए ज़रूरी है marketing.

10. Marketing करे

marketing करने के अब दो तरीके है
  • ऑनलाइन मार्केटिंग
  • ऑफलाइन मार्केटिंग
आप कोनसा तरीका अपनाते है, ये आपके business पर निर्भर करता है.
आज कल तो आप कुछ भी काम करे, digital मार्केटिंग की ज़रूरत आपको सब जगह पढ़ती है

Business कैसे करे पोस्ट पर हमारी राय

बिज़नेस और प्यार दोनों ही एक जैसे है.
शरू करने आसान है, पर इनको चलाने के लिए सब्र, अक्ल और पैसे तीनो की ज़रूरत होती है.
अपने business से ज़्यादा अच्छा दुनिया में कोई दूसरा काम नहीं होता है.
और हर अच्छी चीस के लिए मेहनत लगती है.
किसी भी काम को शुरू करने से पहले एक बात का ध्यान रखे की.
कोई भी चीस आराम से नहीं मिलती, पर जो लगे रहते है उनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.
इसलिए अपने काम शुरू करे और हर परेशानी का समाधान ढूढ़ते हुए आगे बड़े.
दुनिया के बड़े बड़े business men ने कभी न कभी, आप ही की तरह कहि से शुरुआत की थी.
उन लोगो में और आप में ज़्यादा फर्क नहीं है.
हमे लगता है आपको बिज़नेस कैसे करे पोस्ट पसंद आई होगी.
कोई सवाल हो तो ज़रूर पूछे.

18 Small business ideas in hindi – नए बिजनेस आइडिया | All Info Hindi Me

18 Small business ideas in hindi – नए बिजनेस आइडिया | All Info Hindi Me
 


क्या आप अपना business करना चाहते है?
और आपको small business ideas in hindi में जानकारी चाहिए तो आप सही जगह आए है.

अपना काम करना सबकी खवाहिश होती है.
पर दिक्कत आती है पैसे और अच्छे ideas की.
आज हम आपकी इन दोनों परेशानियों को दूर करने की कोशिश करेंगे.
क्युकी हम आपको 18 small business ideas in hindi में बताएगे, जिस से आपको कम पैसे में business करने का idea मिल जाए.

Small business ideas in hindi:-


छोटा सा business शुरू करने के बहुत फायदे है.
एक तो आपके ज़्यादा पैसे नहीं लगते, जिस से अगर आपका काम बंद हो जाए तो ज़्यादा नुक्सान नहीं होता.
दूसरा छोटा सा business शुरू कर कर धीरे धीरे बढ़ाना ज़्यादा अच्छा idea है न की बहुत सारे पैसे किसी बड़े काम में लगा देना.

ये भी जाने – बिजनेस कैसे करे? 

Planning के साथ चले. बिना planning के किया हुआ काम हमेशा फ़ैल होता है.
आपका छोटा business होगा, कम budget होगा. तो सब कुछ पहले से सोच ले.
कितना पैसा लगाना है, कैसे लगाना है.

जानते है small business ideas in hindi.

18 small business ideas in Hindi.

इन सभी ideas की खास बात ये है की आपको बहुत ज़्यादा पैसे लगाने की ज़रूरत नहीं है. काफी सारे काम तो आप कुछ हज़ार रुपयों में ही शुरू कर सकते है.

1. Mobile phone repair

फ़ोन सबके ख़राब होते है. Phone repaired करना मर्ज़ी नहीं मज़बूरी होती है.
पर आप इस मज़बूरी से अच्छे पैसे बना सकते है.
आपको बस कुछ टाइम में phone repair करना सीखना है.
फिर आप India में कहि भी अपनी phone repair की shop खोल ले.
लोग हुद बा हुद आपके पास आयगे.
एक बार आपका काम चल जाए, तो आप और लडको को अपने साथ में काम पर लगा ले.
मोबाइल recharge शुरू कर दे. Mobile accessories बेचनी शुरू कर दे.
ये काम बहुत आसानी से शुरू हो सकता है, तो आप व्ही इसे धीरे धीरे काफी बड़ा सकते है.

2. Meal service (Tiffin)

अगर आप किसी ऐसी जगह रहते है झा लोग जॉब करने या पढ़ने आते है.
तो tiffin service देना अच्छा काम है.
इसमें आपको investment की भी ज़रूरत नहीं है.
बस कुछ पर्चे छपवाए और hostel या PG के बाहर चिकाने शुरू कर दे.
आपको दो चीज़ पर ध्यान देना है.
एक तो वहाँ advertisement करना जहाँ आपके customer रहते है.
दूसरा आपके खाने की quality.

बहुत कम लोग है जो tiffin service की tarif करते है.
ऐसे में अगर आप tasty खाना बना पाते है.
तो दूसरे tiffin serice से ज़्यादा charge करे, फिर भी आपके पास customer आयगे.
लोग अपनी खवाहिशे कम कर सकते है, ज़रूरते नहीं.
खाना ज़रूरत है, आपकी उनकी ज़रूरत पूरी करेंगे.

3. Business idea to make Religious items

इंडिया में एक ही काम है जो मेहगाई के वक़्त सबसे ज़्यादा चलता है.
वो जुड़ा है religion से.
मंदिर और दर्गा आपको सब जगह मिल जाएगे.
मंदिर के बाहर पूजा का सामान या दर्गा के बाहर चादर बेचना सदाबहार काम है.
आपको दिक्कत होगी बस ऐसी जगह दूकान ढूढ़ने में.
अगर वो जगह ज़्यादा famous नहीं है तो आपको दूकान भी आराम से मिल जायगी.
आपको ज़यादा कुछ रखने की ज़रूरत नहीं है.
बस देखे वहाँ किसी चीस की ज़रूरत पढ़ती है.
उसे बेचना शुरू कर दे.
आपके जो भी customer बनेगे, वो regular होंगे.
आपके सामान की demand भी रोज़ाना होगी.

Small business ideas in hindi में ये अच्छे कामो की लिस्ट में आता है.

4. CCTV & surveillance

लोगो हो हमेशा ही अपनी security की फ़िक्र रहती है.
इसके लिए वो Watch men रखते है, Guard रखते है, कुत्ते पालते है और security सिस्टम जैसे CCTV लगवाते है.
इस के लिए भी आपको ज़्यादा investment की ज़रूरत नहीं है. बस CCTV को handle करना और install करना सीख लिए.
अच्छे CCTV ख़रीदये, अच्छी societies में pampalet छपवाए, Local channel पर advertise करे.
Newspaper में ads दे. जब आर्डर आये तो CCTV लगाए, अपना CARD उनको ज़रूर दे.
किसी repairing वाले से contact कर ले. Warrenty के बाहर CCTV ख़राब होने पर, उस से ठीक कराए और बीच में अपना profit वहाँ भी ले.

5. Blogging

Blogging से मतलब है ऑनलाइन लिखना.
अगर आपको लिखना पसंद है, तो blogging आपके लिए सही है.
इसके लिए आपको technical knowledge की ज़रूरत नहीं है.
आप बस wordpress इस्तेमाल करो, सभी नए ब्लॉगर wordpress ही इस्तेमाल करते है.
investment के नाम पर आपको Domain और hosting लेनी होगी.
ये दोनों आपको 5000 INR के अंदर 1 साल के लिए मिल जाएगे.
बस आपको वो topic चुनना है जिस पर आप महीनो या सालो तक लिखते रहे.
फिर लिखना शुरू कर दे.
जब लोग आने लगे तो Google adsence के ads दिखा कर पैसे कमाए.

6. Youtube videos

आज कल लोग videos बना कर बहुत पैसे कमा रहे है.
इसमें आपको कुछ भी इन्वेस्ट नहीं करना.
बस ऐसी videos बनाए, जिनको लोग पसंद करे.
उन्हें youtube पर upload करे दे.
जब ज़्यादा view हो जाए तो ads दिखा कर पैसे कमाए.
न तो आपको इसमें डोमेन खरीदने की ज़रूरत है न ही होस्टिंग.
Youtube ये आपको free में देता है.

7. Photography

Photography का scope बहुत है. आप किसी छोटी सी shop से लेकर बड़ी बड़ी शादियों में भी photo क्लिक कर सकते है.
आपने जगह जगह passport साइज photo click कराने की shop देखि होगी. तो कहि photographer शादियों में फोटो click करने के लाखो लेते है.
इस में किसी किस्म के diploma की कोई ज़रूरत नहीं है. बस आपके पास अच्छे camera और थोड़ी editing skills होनी चाहिए.इसमें थोड़ी investment लगती है, कंप्यूटर, और अच्छे cameras की. ये one-time investment होगी, फिर आपको बस अपनी skills से पैसे कमाने है.

8. Stationery supply

Stationery की demend हमेशा ही रहती है.
इसमें ज़्यादा invest नहीं करना और return अच्छा है.
जब नया session शुरू होता है तो shop owner बहुत profit कमाते है.
Schools, colleges और offices में custom letterhead, business card और Invoice की ज़रूरत रहती है.
ऐसे में अगर आपके printing press से contact है तो आप इस business में अच्छा कमा सकते है.

9. Packing services

Medium business में packing का अलग से department नहीं होता.
या तो वो किसी को hire करते है ये काम करने के लिए, या फिर किसी packing service से ये काम कराते है.
आपको ये काम करने के लिए कुछ packing material और लोगो की ज़रूरत होगी.

10. Scooter या motercycle किराये पर देना

अगर आप किसी ऐसे शहर में रहते जहाँ tourist बहुत आते है, तो ये काम आपके लिए अच्छा है.
इस से आपके cutomer के टाइम और पैसे दोनों बचते है.
आपको शुरू में बहुत सारे two-wheeler खरीदने की ज़रूरत नहीं है.
शुरू में आप थोड़ी सी motercycle से काम शुरू कर सकते है.
पर:
आपको papers और permit दोनों ही पुरे रखने होंगे साथ ही बाइक रेंट पर देते वक़्त कुछ security भी रखनी होगी.

11. नेटवर्क marketing

Network या multilevel मार्केटिंग छोटा बुसिनेस्स शुरू करने का बहुत अच्छा तरीका है.
इसमें आपको अलग अलग लोगो को जोड़ना होता है, और उनके द्वारा बेचे गए product की commisson भी आपको मिलती है.

12. Travel services

Travel सर्विस से आप जल्दी से अच्छे पैसे कमा सकते है.
आपको बस transport service और hotels से contact करना है.
Discount कराना है और अपनी ट्रेवल agency का advertisement करना है.
जब आपको customer मिले, तो उसको अच्छी सर्विस देनी है.
अपने customer की detail अपने पास रखनी है और टाइम टाइम पर उनको अच्छे ऑफर के message करने है.

13. Gardening services

लोगो को planting का शोक तो होता है, पर वो पूरा टाइम नहीं दे पाते.
ऐसे में वो किसी ऐसी service को ढूंढते है जो उनके पेड़ पोधो का ध्यान रख सके.
इस business में आने के लिए आपको कुछ tools की और लोगो की ज़रूरत होगी.
साथ ही आपको इस field की थोड़ी बहुत जानकारी भी लेनी होगी.

14. Handicraft items shop

Handicraft items इंडिया में ज़्यादातर गाँव में काफी कम पैसे में बनते है.
पर शहरो में अच्छे पैसे में बिकते है.
आप भी ऐसे कुछ handicraft item को खरीद के बेचना शुरू कर दे.
इसमें प्रॉफिट काफी ज़्यादा और competition काफी कम है.

Small business ideas in Hindi की list में ये top पर आता है.

15. Writer

पिछले कुछ वक़्त से हिंदी इंटरनेट user बहुत बड़े है और इसी के साथ हिंदी राइटर की demend भी.
अगर आप को लिखना पसंद है, तो एक महीने की प्रैक्टिस से आप अच्छा लिखना शुरू कर देंगे.
इस field में आपको per word के हिसाब से पैसे मिलते है.
इसका स्कोप बहुत है और इन्वेस्ट कुछ भी नहीं.
आपको काम facebook group या freelancer वेबसाइट से मिल जाएगा.
फेसबुक पर ऐसे ग्रुप है जहाँ लोग writers को hire करते है और freelancer वो वेबसाइट है जहाँ online काम मिलता है.

16. Translator

Translator का मतलब है Content को एक language से दूसरी language में बदलना.
अगर आप की इंग्लिश थोड़ी बहुत ठीक है तो आप इंग्लिश to hindi translation का काम कर सकते है.
इसमें आपको english में article मिलेंगे जिनको आपको हिंदी में लिखना होगा.
यह भी काम आपको freelancer वेबसाइट और फेसबुक ग्रुप से मिल जाएगा.

17. Virtual assistance या VA

Virtual assistance का मतलब है की कोई आपको ऑनलाइन hire कर लेगा.
फिर उसको जो भी काम होगा वो आपको मेल करता रहेगा और आप उसके काम को पूरा करते रहेंगे.
ये काम कुछ भी हो सकता है जैसे social media के अकाउंट बनाना, कुछ edit करना या कुछ भी.

18. Freelancer

Freelancer वो लोग होते है जो ऑनलाइन या ऑफलाइन project लेकर काम करते है.
इसमें bussiness करने के लिए आपको क्या करना है?
आपने जैसे writing के project को उठाना शुरू किया .
तो आप कुछ writer hire करेंगे, उन से writing करा कर पैसे लेंगे और writers को उनकी salary दे देंगे.

इस पोस्ट पर हमारी राय

छोटा business करने के लिए बस पैसो की ही ज़रूरत नहीं है.
आपको उस काम को करने का तरीका आना बहुत ज़रूरी है.
साथ ही अपने business के legal document को complete रखिए.
इस से आपको लोन मिलने में आसानी रहेगी साथ ही आगे कोई problem भी नहीं आएगी.
हमे comment में बताये की आपको हमारी पोस्ट small business ideas in hindi कैसी लगी.
कोई सवाल हो तो comment में ज़रूर पूछे.

रोजाना 900 रुपये के निवेश से आप 15 साल में बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड, जानिए कैसे

रोजाना 900 रुपये के निवेश से आप 15 साल में बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड, जानिए कैसे

रोजाना 900 रुपये के निवेश से आप 15 साल में बना सकते हैं 1 करोड़ का फंड, जानिए कैसे



अपनी भावी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा बचाना एक मुश्किल चुनौती माना जाता है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक के भारी भरकम खर्चों के लिए लोग आमतौर पर अपनी आमदनी से थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाते रहते हैं। हालांकि कभी-कभार यह बचत हमारी जरूरतों के मुताबिक नाकाफी होते हैं।
कई लोग तरह-तरह के निवेश विकल्पों मसलन एफडी, आरडी और अन्य में अपना पैसा यह सोचकर निवेश कर देते हैं कि जरूरत के वक्त उन्हें अच्छा पैसा मिल जाएगा, लेकिन इन विकल्पों में भी 7 से 8 फीसद के हिसाब से ही रिटर्न मिल पाता है जो कि छोटी बचत पर रिटर्न के लिहाज से जरूरतों को पूरा करने वाला नहीं होता है। हालांकि बाजार में लंबी अवधि के कुछ ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं जो आपकी हर छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको ऐसे ही एक खास निवेश विकल्प के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
सिप लंबी अवधि के निवेश पर मोटा फंड बनाने में कारगर?
बाजार में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान ऐसा ही खास निवेश विकल्प है जो कि बाजार के अन्य विकल्पों की तुलना में बेहतर रिटर्न देता है। विशेषज्ञ भी लंबी अवधि के निवेश पर सिप की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें अमूमन 12 से 15 फीसद तक का रिटर्न मिल जाता है।
जानिए 15 वर्ष में कैसे बनाएं एक करोड़ का फंड?
मान लीजिए आपकी उम्र 30 वर्ष की है और आप किसी कार्पोरेट ऑफिस में अच्छी-खासी सैलरी वाले पद पर कार्यरत हैं। यानी आपकी सैलरी 80,000 से 1,00,000 रुपये के बीच है। आप इसमें से अपने तमाम खर्चों को निकालकर रोजाना 900 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस बचत को आपको अगले 15 वर्षों तक जारी रखना होगा। जाहिर की बात है इस दौरान आपकी सैलरी भी और बढ़ेगी, लेकिन आपको अपनी बचत इतनी ही रखनी होगी। ऐसा करने से आप 15 वर्षों में एक करोड़ का फंड जोड़ लेंगे जो आपके कई जरूरतों को पूरा करने के काम आ सकता है।
जानें आपको क्या करना होगा?

आपको रोजाना 900 रुपये बचाने होंगे। इस हिसाब से आप महीने में 27,000 रुपये जोड़ लेंगे। बस आप इसे मासिक आधार पर सिप में निवेश करते जाइए। ऐसा आपको अगले 15 वर्षों तक जारी रखना होगा। 15 वर्ष बाद 15 फीसद के अनुमानित रिटर्न के लिहाज से आपके पास एक करोड़ रुपये होंगे। अगर आपने यह निवेश 30 वर्ष की उम्र से शुरू किया है आप 45 वर्ष की आयु में एक करोड़ के मालिक होंगे।

Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन्स लीक, होगी पावरफुल बैटरी | All Info Hindi Me

Huawei Y7 (2019) के स्पेसिफिकेशन्स लीक, होगी पावरफुल बैटरी | All Info Hindi Me



हुवावे ने मार्च 2018 में अपना Y7 Prime स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कंपनी जल्द ही Y7 (2019) लॉन्च करने वाली है। अब यह फोन कब लॉन्च होगा, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन एक पॉप्युलर टिपस्टर ने इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से संबंधित अहम जानकारी लीक की है। 

Roland Quandt नाम के टिपस्टर ने ट्विटर पर Y7 (2019) के बारे में जानकारी दी है कि इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले व वॉटरड्रॉप नॉच होगी। 

Y7 (2019) के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 
इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और 1520x720 पिक्सल का एचडी प्लस रेजॉलूशन होगा। नॉच में एक इयरपीस और 16MP का एक फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। शेयर की गई फोटो के अनुसार, वाई7 (2019) का बेजल काफी बड़ा होगा। वहीं इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ एक ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर होगा, जिसका अपर्चर f/1.8 होगा, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। 

टिपस्टर के मुताबिक, Huawei Y7 (2019) में स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट होगा और इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज का ओक्टा-कोर प्रोसेसर भी होगा। बात करें मैमरी की, तो इसमें 3जीबी रैम और 32जीबी का इंटरनल स्टोरेज होगा। इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया भी जा सकेगा। पावर के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी, जो एक बार चार्ज होने के बाद दो दिन तक चलेगी। हालांकि लीक के मुताबिक, बैटरी के लिए किसी भी तरह का कोई फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट नहीं होगा।